उदयपुर। सोमवार को राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय देबारी में सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में पर्यावरण स्वच्छता व स्वास्थ्य पंचाय...
उदयपुर। सोमवार को राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय देबारी में सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में पर्यावरण स्वच्छता व स्वास्थ्य पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की लगभग 240 बच्चियों ने भाग लिया।
सुदूर अंचल में स्थित देबारी कन्या विद्यालय में प्राचार्य श्रीमती कल्पना खत्री द्वारा विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया गया व फाउंडेशन के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। बालिकाओं द्वारा कविताएं प्रस्तुत की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य पर्यावरण स्वच्छता के साथ-साथ मोटिवेशन से जुड़ी कहानी और कविता के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। स्वच्छता व पर्यावरण पर महत्व देने के लिए आग्रह किया और बताया कि किस तरह छोटे-छोटे कदम उठाकर वर्ष भर में बच्चे और अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। ओम अग्रवाल ने बताया कि कठिन काम करने की आवश्यकता नहीं है, बड़े लक्ष्य बनाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर के उनकी पूर्ति की जा सकती है। एक-एक कदम रोज बढ़ सकते हैं। जिस प्रकार पुस्तक का एक-एक पेज रोज पढ़ करके आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में नंदलाल वेद वरिष्ठ समाजसेवी साकरोदा क्षेत्र के आपने बच्चों को बहुत ही उपयोगी जानकारी प्रदान की। सुरेश अग्रवाल के सौजन्य से स्टेशनरी वितरण की गई। कार्यक्रम में रेखा अग्रवाल द्वारा सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए उन्हें इनाम दिया गया। विद्यालय के अध्यापक अशोक जी ने भी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार प्रदान किए गए वह अन्य बच्चों को स्टेशनरी वितरण की गई।

No comments