उदयपुर, 26 मई। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे का आज उदयपुर पहुंचने पर उदयपुर जिल...
उदयपुर, 26 मई। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे का आज उदयपुर पहुंचने पर उदयपुर जिला ओलंपिक संघ एवं जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर के अपने निजी प्रवास के दौरान जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के शोभागपुरा स्थित कार्यालय में पधारने पर कल्याण चौबे का उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला देहात के महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया ने मेवाड़ी पाग एवं उपरणा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान फुटबाल संघ के महासचिव दिलीप सिंह शेखावत, भाजपा के युवा नेता यशवंत पुरोहित, हरि सिंह चुंडावत ,महेंद्र सिंह जगत, यशराज मेड़ता, गजेंद्र प्रजापत , कमलेंद्र राव , दुर्गेश मेनारिया , प्रिंस पुरोहित , पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस दौरान चौबे से उदयपुर में खेलों के विकास के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान उन्होंने उदयपुर के आदिवासी जनजाति बहुल क्षेत्र के तीरंदाजो को हरियाणा के सोनीपत शहर में उच्च स्तरीय तीरंदाजी के प्रशिक्षण के बारे में बात की एवं चयनित तीरंदाजो को अंतरराष्ट्रीय स्तर के धनुष उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने उदयपुर में चल रही खेल गतिविधियों के बारे में उनको जानकारी दी। साथ ही अगली बार उनके उदयपुर प्रवास पर विभिन्न खेल संगठनों के साथ वार्ता एवं बैठक आयोजित करने की बात कही।

No comments