Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

फैसल युनूस शेख मुस्लिम महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर। शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यालय गांधीनगर पहाड़ा में राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुस शेख की अध्यक्षता में कोर कमेटी मेंबर की मीटिंग रखी गई...


उदयपुर। शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यालय गांधीनगर पहाड़ा में राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुस शेख की अध्यक्षता में कोर कमेटी मेंबर की मीटिंग रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से मुस्लिम महासभा संस्थापक मरहूम युनूस शेख साहब के सुपुत्र फैसल युनूस शेख को मुस्लिम महासभा का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान साहब का सवास्थ ठीक नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया। मीटिंग में कोर कमेटी मेंबर मुस्तकिम मकरानी कुशल गढ़, रियाज शेख कुशलगढ़, राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुस शेख, उदयपुर से अल्ताफ हुसैन पठान, मोहम्मद अय्यूब तंवर, अब्दुल अजीज, रमजान अली, मुख्तियार शाह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने फैसल युनूस शेख को मुबारक बाद पेश की। 

No comments