उदयपुर, 15 जून। श्री जैन श्वेतांबर महा सभा उदयपुर के तत्वावधान में हाथीपोल स्थित नव निर्मित स्वामी जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पं...
उदयपुर, 15 जून। श्री जैन श्वेतांबर महा सभा उदयपुर के तत्वावधान में हाथीपोल स्थित नव निर्मित स्वामी जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंचान्हिका महोत्सव 18 जून को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंगलवार को पन्यास प्रवर निराग रत्न विजय महाराज आदि ठाणा एवं साध्वी कीर्ति रेखा श्रीजी आदि ठाणा का मंगल प्रवेश प्रात: 7.15 बजे नूतन आराधना भवन मालदास स्ट्रीट से श्री जैन धर्मशाला हाथीपोल पर होगा। नाहर ने बताया कि लाभार्थी परिवार तखतगढ मुम्बई निवासी मंछीबाई हिम्मतमल, ताराचंद संघवी की ओर से नवनिर्मित जिनालाय का निर्माण कराया गया। वसुपूज्य स्वामी जिनालय का आमूलचूल जिर्णोद्वार एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत स्नात्र के लिए पंचतीर्थी शांतिनाथ भगवान, सिद्धचक्र, विशरस्थानक और अष्टमंगल भरे जाएंगे। अधिक से अधिक संख्या में पधारकर शासन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
No comments