Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

देलवाड़ा में महिला सशक्तिकरण के लिए 250 महिलाओं के साथ 10 सेवा प्रकल्प सम्पन्न

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने फिर रचा इतिहास उदयपुर, 16 जून । सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान का पर्याय बन चुकी महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने एक ब...


महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने फिर रचा इतिहास

उदयपुर, 16 जून । सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान का पर्याय बन चुकी महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने एक बार फिर सेवा क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए देलवाड़ा स्थित साधना संस्थान के सहयोग से महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत 250 महिलाओं के साथ 10 विभिन्न सेवा प्रकल्पों का सफल आयोजन किया।

केंद्र के अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि साधना संस्थान वर्षों से ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनके जीवन स्तर एवं आय में वृद्धि हेतु कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने प्रशिक्षण प्राप्त 250 महिलाओं को उन्नत सिलाई टूल किट वितरित की, जिससे वे अपने कशीदा एवं सिलाई कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से कर आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की नेत्र जांच कर उन्हें नि:शुल्क चश्मे एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हरि सिंह मोगरा ने महिलाओं की आंखों की जांच कर परामर्श प्रदान किया। एएसजी हॉस्पिटल की टीम द्वारा आधुनिक मशीनों से नेत्र परीक्षण कर मौके पर ही चश्मों का वितरण किया गया।
महिलाओं में आर्थिक जागरूकता बढ़ाने हेतु अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने वित्तीय साक्षरता पर विस्तृत जानकारी देते हुए बैंकिंग सेवाओं, बचत, डिजिटल लेन-देन एवं खातों की गोपनीयता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महिलाओं को प्लास्टिक का उपयोग कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए जूट बैग का वितरण तथा सघन पौधारोपण भी किया गया।
महावीर इंटरनेशनल के सचिव वीर सुरेश बड़ीवाल ने थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिलाओं को थैलेसीमिया की जानकारी प्रदान की तथा लाइफ सेविंग किट वितरित कर उनके उपयोग की जानकारी दी। गरिमा प्रोजेक्ट के तहत सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल कवरानी ने महिलाओं में बढ़ती आयु के साथ होने वाले हार्मोनल परिवर्तन एवं विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की तथा महिलाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया। उनका व्याख्यान अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा।
कार्यक्रम के दौरान कॉपियों का वितरण, स्वास्थ्य परामर्श, दवाइयों का वितरण, पौधारोपण, पर्यावरण जागरूकता, वित्तीय साक्षरता, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, लाइफ सेविंग किट एवं सेनेटरी पैड वितरण सहित कुल 10 सेवा प्रकल्प सम्पन्न किए गए।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल उदयपुर के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा, सचिव वीर सुरेश बड़ीवाल, कोषाध्यक्ष वीर अशोक खुर्दिया, जॉन सचिव वीर राजकुमार नलवाया, उपाध्यक्ष वीर प्रकाश जैन, वीर राजेन्द्र कुमार सुराणा, डॉ. हरि सिंह मोगरा, वीर किशोर कुमार जालोरी, संयुक्त सचिव वीर राजेन्द्र सिंह भंडारी, वीर चंदन सिंह छाजेड़, वीर पूरणमल मेहता, वीरा शीलू सुराणा, वीरा मंजू नलवाया, वीरा उषा सुराणा, वीरा डॉ. कमल कवरानी, वीरा कुमुद जालोरी, वीरा कृष्णा भंडारी, वीरा स्वराज जैन, वीरा हेमलता झज्जर, वीरा सुशीला मेहता, वीरा बीना पोखरण, वीरा अर्चना जैन एवं डॉ. सुशीला जैन सांखला सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
एएसजी हॉस्पिटल के डॉ. प्रताप सिंह, पुनीत अग्रवाल एवं मुकुल शर्मा ने नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। साधना संस्थान की सीईओ मंजुला सिंह, सरदिया, कोमल कुमारी, महिमा एवं स्थानीय स्टाफ का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव वीर सुरेश बड़ीवाल द्वारा किया गया। इसी क्रम में सोमवती अमावस्या के अवसर पर उदयपुर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में महिलाओं को मीठे भोजन का वितरण वीरा शीलू सुराणा के सौजन्य से कराया गया। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर निरंतर सेवा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।

No comments