Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की ओर से निर्जला एकादशी पर की जल सेवा

उदयपुर। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, उदयपुर शहर इकाई द्वारा श्रीनाथजी मंदिर के बाहर दर्शनार्थी श्रद्धालुओं ए...


उदयपुर। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, उदयपुर शहर इकाई द्वारा श्रीनाथजी मंदिर के बाहर दर्शनार्थी श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को जल उपलब्ध कराकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण एवं मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

संगठन के शहर अध्यक्ष लोकेश सोनी, उपाध्यक्ष विजय सिंह देवड़ा, मंत्री जितेन्द्र भंडारी, जगमोहन भावसार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने इस पुण्य कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित किया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन संस्कृति में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है तथा इस दिन जलदान को श्रेष्ठतम दानों में स्थान दिया गया है। प्यासे जनों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है। संगठन भविष्य में भी समाजहित एवं धर्महित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा। नदियां, गौमाता तथा मानव शरीर सभी परोपकार के लिए ही हैं। इसी भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन समाज सेवा, धर्म रक्षा एवं राष्ट्र जागरण के कार्यों में सतत सक्रिय है।

No comments