Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पांचवा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन 13 जुलाई से उदयपुर में, एतिहासिक तैयारियां

उदयपुर। पांचवे अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन की तैयारिया पूरी हो गई है। सोमवार को प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का शुभांर...

उदयपुर। पांचवे अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन की तैयारिया पूरी हो गई है। सोमवार को प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का शुभांरभ होगा। झीलो के शहर में इस बार का सम्मेलन उत्सव के रुप मे मनाया जाएगा जो ऐतिहासिक रहेगा। 

सिंधी सम्मेलनों मे देश का अब तक का यह सबसे बडा व यादगार सम्मेलन होने जा रहा है। चार दिवसीय पांचवा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन आगामी 13 से 16 जुलाई को होटल लोटस काउंटी उदयपुर में होगा। 

सिंधु एकता मंच की ओर से आयोजित यह सम्मेलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोटवानी की अध्यक्षता में होने जा रहा है। श्री कोटवानी ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी में उदयपुर सिंधी समाज का विशेष सहयोग मिल रहा है। तैयारी के लिए जून माह में एक बैठक उदयपुर सिंधी समाज की विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारियों से की गई थी। यह पांचवा सम्मेलन इतिहास लिखने जा रहा है जो यादगार रहेगा। यह सम्मेलन सिंधी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढाने के लिए आयोजित हो रहा है। मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि सम्मेलन मे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए देश के जाने माने सिंधी गायक व कलाकार अजय मोहन, सुरेश वाध्या, लता भक्ततानि, प्रिया ज्ञान चंदानी, हर्षल चंदानी, आशीष चांदवानी, हेलथा वाडले व जूनियर अमिताभ बच्चन राजकुमार, जूनियर शाहरूख खान प्रशांत मौजूद रहेंगे। उदयपुर में होने वाले सम्मेलन में देश विदेश के 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन मे बहिराणा साहिब, छेज (डांडिया), सिंधी ढोल-शहनाई व राजस्थान संस्कृति पर आधारित नृत्य व कठपुतलियां का कार्यक्रम आदि होंगे। सम्मेलन मे इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, चितौडगढ के विधायक श्रीचंद कृपलानी, जबलपुर के विधायक अशोक रोहणी, सिधी अकादमी राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी, महाराष्ट्र शहर उल्लासनगर के नगर सेवक महेश सुखरामानी के साथ सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रकाश टेकचंदानी, राजाराम भागवानी,राम बकशानी,मनीष देवनानी आदि शिरकत करेंगे। 

No comments