Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

इस्कॉन रथोत्सव मार्ग में पूने के भक्त सजाएंगे रंगोली

वृन्दावन का दल भक्तों के साथ पूरे रास्ते नाचते गाते कीर्तन करेगा उदयपुर। गंगूकुण्ड स्थित इस्कॉन मन्दिर की ओर से इस बार रथयात्रा महामहोत्सव क...


वृन्दावन का दल भक्तों के साथ पूरे रास्ते नाचते गाते कीर्तन करेगा

उदयपुर। गंगूकुण्ड स्थित इस्कॉन मन्दिर की ओर से इस बार रथयात्रा महामहोत्सव को भव्य रुप दिया जा रहा है। गत वर्ष भक्तों की अपार भीड, उत्साह और सहयोग को देखते हुए वृहद स्तर पर रथयात्रा की युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु ने बताया कि पूरे मार्ग में पूने से इस्कॉन भक्तों का ग्रुप आकर्षक रंगोली सजाने आ रहा है। वृन्दावन का बड़ा दल पूरे मार्ग मे हरे कृष्ण हरे राम मंत्र का कीर्तन नाचते गाते झूमते हुए चलेंगे, जो उदयपुरवासी के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। जयपुर दिल्ली मुम्बई वृन्दावन श्रीमाधोपुर, हनुमानगढ, अलवर, अजमेर भीलवाडा, डूंगरपुर, सलूंबर, बांसवाडा, चितोडगढ, राजसमन्द, नाथद्वारा आदि अनेक स्थानों के इस्कॉन भक्तों का मेला लगेगा। मायापुर वासी के अनुसार रथयात्रा एंव मार्ग- प्रातः सवा आठ बजे इस्कॉन मन्दिर से रथयात्रा प्रारंभ होकर क्रमश नागदा रेस्टोरेंट, आनन्द प्लाजा, बेकनी पुलिया, छोटी पिपली चौक यूनिवर्सिटी द्वार, बोहरा गणेशजी चौराहा धूलकोट, महावीर हनुमान मंदिर होती हुई एक से दो बजे के मध्य पुनः इस्कॉन मन्दिर पहुँचेगी। 

स्थानीय प्रशासन के मार्ग दर्शन से तथा सम्बन्धित विभागो के सहयोग से यात्रा मार्ग मे आने वाले वृक्ष, बिजली के तार, होर्डिंग तथा रोड आदि को ठीक करवा कर मार्ग को सुगम व सुरक्षित बनाया जा रहा है। यात्रा मार्ग के आसपास क्षेत्र के रहनवासी, दुकानदार, समाजसेवी तथा गणमान्य जन बढचढ कर आगे आ रहे है। जिन्होने 51 स्वागत सजाकर भगवान की अगुवानी आरती पुष्पवर्षा करने का आग्रह किया है। अनेकों भक्तों के ग्रुप ने पूरे मार्ग मे यात्रादल को जल, मिल्करोज, छाछ, फ्रूटी आइसक्रीम फल बून्दी तथा आलूबडे आदि प्रसाद के रूप मे वितरण कर उत्साहवर्धन को आगे आ रहे है।

No comments