-83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति -पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -डांस की किसी भी विधा में ले सकेंगे...
-83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति
-पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
-डांस की किसी भी विधा में ले सकेंगे भाग
-पारदर्शिता के लिए दर्शक भी देंगे प्रतिभागी को 50 प्रतिशत नंबर
उदयपुर, 25 जुलाई। मेवाड़ अंचल की छिपी एवं उभरती हुई नृत्य प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से कोंटेंट्रा द्वारा “मेवाड़ डांस चैम्पियनशिप-2026” का आयोजन किया जा रहा है। संस्थापक सार्थक कंठालिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को अपनी कला, मेहनत और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।
मेस्ट्रो के संस्थापक निदेशक सत्यम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता को आधुनिक एवं समावेशी स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें हाइब्रिड ऑडिशन, ऑनलाइन चरण और भव्य फाइनल शामिल होंगे, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सके। प्रतिभागियों की संख्या के अनुसार अगले चरणों की रूपरेखा तय की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
प्रतियोगिता के लिए 11 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक पंजीयन किए जा रहे हैं। प्रथम ऑडिशन चरण 9 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा, जबकि भव्य फाइनल 27 सितंबर 2026 को उदयपुर स्थित आर.एन.टी. सभागार में होगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य तथा 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के एकल नृत्य श्रेणियों में भाग ले सकेंगे। विजेताओं के बीच 83 हजार रुपये की कुल पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। साथ ही चयनित प्रतिभाओं को नृत्य छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने हुनर को और निखार सकें।
यह प्रतियोगिता कोंटेंट्रा एवं मेस्ट्रो-किंगडम ऑफ डांस के सहयोग से आयोजित की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मेवाड़ की कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को नई दिशा देने का एक सार्थक प्रयास है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी कम लागत में एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।
आयोजकों ने अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं एवं युवाओं को इस प्रतियोगिता से जोड़ने में सहयोग करें, ताकि मेवाड़ के हर कोने से नृत्य प्रतिभाएं सामने आ सकें।
11 जुलाई से शुरू हुए पंजीयन, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
मेवाड़ डांस चेम्पियनशिप-2026 के लिए पंजीयन प्रक्रिया 11 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है, जो 15 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। प्रतियोगिता का आयोजन कोंटेंट्रा द्वारा मेस्ट्रो-किंगडम ऑफ डांस के सहयोग से किया जा रहा है, जबकि ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स इस आयोजन का मुख्य प्रायोजक है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के प्रथम ऑडिशन 9 से 15 अगस्त 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चयनित प्रतिभागी विभिन्न चरणों से गुजरते हुए 27 सितंबर 2026 को उदयपुर स्थित आर.एन.टी. सभागार में होने वाले भव्य फाइनल में अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य तथा 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के एकल नृत्य की श्रेणियों में भाग ले सकेंगे। विजेताओं के बीच 83 हजार रुपये की कुल पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। इसके साथ ही चयनित प्रतिभागियों को नृत्य छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके हुनर को आगे बढ़ाने का अवसर भी दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए व्हाट्सएप नंबर 8619795903 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments