उदयपुर। 25 जुलाई को सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाटिया खेड़ी गोगुंदा में स्वास्थ्य पर्यावरण व स्वच्छत...
उदयपुर। 25 जुलाई को सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाटिया खेड़ी गोगुंदा में स्वास्थ्य पर्यावरण व स्वच्छता को लेकर पंचायत का आयोजन किया जाएगा।
फाउंडेशन के ओम अग्रवाल ने बताया कि वहां सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चों से स्वास्थ्य, स्वच्छता ,एवं पर्यावरण को लेकर संवाद किया जाएगा। सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान बढ़ाने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक ,आर्थिक, आध्यात्मिक सभी तरीके से एक संतुलित विकास होता है। बच्चों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट दिए जाएंगे और स्टेशनरी वितरित की जाएगी।
No comments