Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

25 जुलाई को होने वाले रक्तदान शिविर के लिये वृक्षारोपण किया

उदयपुर। रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव आयुष अरोड़ा ने बताया कि 25 जुलाई शनिवार को सिक्ख कालोनी गुरूद्वारा सच खण्ड दरबार में एक विशाल ...


उदयपुर। रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव आयुष अरोड़ा ने बताया कि 25 जुलाई शनिवार को सिक्ख कालोनी गुरूद्वारा सच खण्ड दरबार में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत गुरुवार को सिक्ख कालोनी के पीछे वृक्षारोपण का कार्यक्रम रख कर वृक्ष रोपें एवं उनकी देख बाल की भी जिम्मेदारी ली गई। कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कम से कम एक पौधा तो लगाना ही चाहिए। यदि सभी अपनी जिम्मेदारी समझ लें तो पर्यावरण  संरक्षण की चिंता ही समाप्त हो जायेगी, तथा कभी भी आक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश परिक, हरिश कुमार मेनारिया ,गौरव बाबेल, मीना अरोड़ा, जगजीत सिंह, रिम्मी अरोड़ा अमन मोगरा, देवेंद्र पाल सिंह रोजी,, पंकज चपलोत, गुरप्रीत सिंह रोमी, परमिंदर कौर आदि उपस्थित थे। 

No comments