विभिन्न संकायों में नवीन पाठ्यक्रमों की हुई स्वीकृत विद्यापीठ के तीनों परिसर होंगे प्लास्टिक मुक्त - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 25 जुलाई/ राजस्...
विभिन्न संकायों में नवीन पाठ्यक्रमों की हुई स्वीकृत
विद्यापीठ के तीनों परिसर होंगे प्लास्टिक मुक्त - प्रो. सारंगदेवोत
उदयपुर 25 जुलाई/ राजस्थान विद्यापीठ की रिसर्च बोर्ड व एकेडमिक कौन्सिल की बैठक शनिवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। प्रारम्भ में पूर्व में आयोजित बैठक के कार्य विवरण को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि 2037 में विद्यापीठ को 100 वर्ष पूरे होंगे। शताब्दी वर्ष तक संस्थान में 30 हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा गया है उसके अनुसार संस्थान का अभी से रोड मैप तैयार किया जायेगा। विद्यापीठ के तीनों परिसर ग्रीन कैप्पस होने के साथ ही, प्लास्टिक मुक्त भी होगे जिसमें प्लास्टिक का किसी प्रकार का कोई उपयोग नहीं किया जायेगा। बैठक में होम्योपेथी, योग विभाग, डी फार्मा, एक्यूकेशन, प्रबंध अध्ययन, आईटी सहित अन्य विभागों में नये पाठ्यक्रम, डिप्लोमा एवं सर्टीफिकेट कोर्स खोलने की स्वीकृति दी गयी। प्रो. सारंगदेवोत ने नवीन सत्र के प्रारंभ से ही वार्षिक अकेडमिक, परीक्षा, एडमिशन, रिसर्च कलेण्डर बनाने का आव्हान किया जिससे विद्यार्थियों का सुविधा हो। रिसर्च एवं पब्लिकेशन पर जोर देते हुए प्रो. सारंगदेवोत ने पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परम्परा को जोडने की बात कही। बैठक में आईक्यूएसी द्वारा दिये गये सुझावों, प्रस्तावों एवं नवीन पाठ्यक्रम संचालित करने पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक सभी संकायों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई व उनमें आई कठिनाइयों का समाधान बताया गया।
बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पारस जैन, प्रो. जीएम मेहता सहित डीन, डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्षों ने शिरकत की।

No comments