Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली रैली

कांग्रेस की मांग: मंदिर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने संरक्षण में ले  उदयपुर 25 जुलाई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उदयपुर शहर जिला...


कांग्रेस की मांग: मंदिर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने संरक्षण में ले 

उदयपुर 25 जुलाई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से अध्यक्ष फतह सिंह राठौड के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई। 

जिला अध्यक्ष राठौड ने इस मुद्दे पर संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार है और उनके लोगों को ही इन्होंने राम मंदिर के प्रबंध मंडल में पदाधिकारी बना रखा था जिनकी देखरेख में संचालन होता है। उसके बावजूद भी इस तरह की घटना होना देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है राठौड ने मांग की है कि इसमें लिप्त व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा हो उसका नाम देश के सामने आना चाहिए और उसकी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राम मंदिर पर आरएसएस और भाजपा का हस्तक्षेप पूर्ण रूप से हटना चाहिए मंदिर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने संरक्षण में लेना चाहिए।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा पूर्व विधायक पूर्बिया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा प्रदेश महामंत्री और प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश शर्मा, के के शर्मा, शंकर भाटिया संगठन महामंत्री अरूण टांक जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, दलपत सिंह चुंडावत, खूबीलाल मेनारिया, सुधीर जोशी, महामंत्री दिनेश कुमार दवे, राजेश जैन, मोहसिन खान,तीरथ सिंह खेरालिया ,सुनील रोजर्स ,प्रशांत श्रीमाली ,विपुल शर्मा, जगदीश कुमावत, राजेंद्र शर्मा ,चंदा सुहालका, नजमा मेवाफरोश,सीमा पंचोली, हितांशी शर्मा, नादिरा खान, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, शंकर चंदेल ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश सोलंकी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष बंसीलाल गवारिया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रईस खान मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, श्याम सुंदर गुर्जर ,मयंक खमेसरा, सत्यनारायण टॉक, राकेश जोशी, यशवंत जोशी, शहजाद खान ,अमित सुवालका ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारीका भानु प्रताप सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र ओदीच्य ,सोहन सिंह सिसोदिया, भरत ओदीच्य ,यासमीन जगदीश जलानिया, वीरेंद्र चौधरी, माया सुराणा ,यशवंत राजोरा ,डॉ धर्मेंद्र राजोरा, शिवशंकर साहू ,पंकज पोखरना ,पार्षद गौरव प्रताप सिंह, नेहा कुमावत ,मोनिका गुर्जर ,प्रकाश सिंधी ,शिवशंकर मेनारिया ,राजेश पवार ,गणपत दुबे, गोविंद सक्सेना सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।


No comments