उदयपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से पंख संस्था का शनिवार 25 जु...
उदयपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से पंख संस्था का शनिवार 25 जुलाई को शुभ केसर गार्डन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में दो दिवसीय महिला उद्यमी प्रदर्शनी एवं कार्यशाला (वर्कशॉप्स) का उद्घाटन प्रातः 11 बजे मेवाड राजपरिवार की सदस्य निवृति कुमारी मेवाड ने किया।
प्रदर्शनी के आयोजक तथा पंख संस्था की ओर से पूनम काबरा, नेहा माहेश्वरी, स्नेहा मालाणी और गरिमा राठी ने निवृति कुमारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पूनम काबरा ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओ ने उद्यमी अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया जिनमे हस्तशिल्प, फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, खाद्य उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएँ तथा अन्य नवाचारों से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
पूनम काबरा के अनुसार निवृति कुमारी ने सभी स्टॉल का बारीकी से अवलोकन कर महिला उद्यमियो की प्रशंसा कर बोला कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिये। इसके लिए आयोजको को बधाई दी। विभिन्न गतिविधियों खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का निवृति कुमारी सत्यनारायण माहेश्वरी मधुसूदन झंवर, विनोद रान्दड आदि ने पुरस्कृत कर विशेष सम्मान किया। माहेश्वरी के अनुसार प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले और वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने, नए अवसरों से जुड़ने, सीखने और नेटवर्किंग का सशक्त मंच प्रदान करना है।

No comments