Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर अंबामाता के 101 कब, बुलबुल, स्काउट गाइड के बालक बालिकाओं ने 9 जुलाई गुरुवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट...


उदयपुर। महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर अंबामाता के 101 कब, बुलबुल, स्काउट गाइड के बालक बालिकाओं ने 9 जुलाई गुरुवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदय निवास, लकड़वास में पौधारोपण किया। पौधारोपण की शुरुआत में मंडल उदयपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त मनमोहन एवं सी ओ स्काउट सुनील सोनी गाइड सी ओ  सुश्री अभिलाषा मिश्रा ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आम, पीपल, बड, नीम, अमरुद, अनार, जामुन, आदि के पौधे लगाए गए साथ ही बच्चों को वृक्षों से होने वाले लाभ के बारे में समझाया गया।। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने दी।

No comments