Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

ग्राम लियो का गुड़ा एवं लई का गुड़ा की सड़क एवं जल निकासी समस्याओं को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर। ग्राम लियो का गुड़ा एवं लई का गुड़ा के ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री ...


उदयपुर। ग्राम लियो का गुड़ा एवं लई का गुड़ा के ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोनों गांवों में सड़क निर्माण एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम लियो का गुड़ा में मुख्य सड़क से गांव तक जाने वाली सीसी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं एवं मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्राम लई का गुड़ा में चारभुजा मंदिर, गायरियों की बस्ती सहित पूरे गांव में आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। साथ ही वर्षा जल एवं घरों से निकलने वाले गंदे पानी की समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने से जलभराव, गंदगी एवं संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।

ज्ञापन में दोनों गांवों में गुणवत्तापूर्ण सीसी सड़कों के निर्माण तथा पक्की नालियों एवं स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित कराने की मांग की गई। विधायक फूल सिंह मीणा से इन जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर भाजपा भानु कुमार शास्त्री मंडल के मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, महामंत्री महेंद्र सिंह देवड़ा, उदयपुर ग्रामीण मीडिया संयोजक खुबेश सुथार, रूप सिंह देवड़ा, प्रकाश लोहार सहित दोनों गांवों के अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments