Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लोक देवता श्री सगसजी एवं कल्लाजी बावजी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

उदयपुर, 26 जुलाई। श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ  मंडी की नाल उदयपुर में श्री सगसजी बावजी एवं कल्लाजी के स्थानक पर 21 अगस्त को जन्मोत्सव होने प...


उदयपुर, 26 जुलाई। श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ  मंडी की नाल उदयपुर में श्री सगसजी बावजी एवं कल्लाजी के स्थानक पर 21 अगस्त को जन्मोत्सव होने पर तैयारियों को लेकर मीटिंगों का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है.

मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन  ने बताया कि जोगपोल मंडी की नाल उदयपुर में स्थित सगस जी कल्याण शक्तिपीठ स्थानक पर श्री सगसजी एवं कल्लाजी बावजी के 20 एवं 21 अगस्त 2026 को जन्मोत्सव होने से स्थानक के महंत  मीठा लाल चित्तौड़ा एवं गांदीपति सुशील चित्तौड़ा के सानिध्य में बावजी  के जन्मोत्सव की तैयारियों  को लेकर मंदिर परिवार के सदस्यों की बैठक रखी गई जिसमें अतिथियों, कलाकारों का स्वागत, मंदिर में सजावट, बावजी के श्रृंगार, विशाल भजन संध्या की व्यवस्था, भोजन प्रसादी  आदि की व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियां बनाई गई। 

बैठक में हेमंत चित्तौड़ा, शांतिलाल चित्तौड़ा, राजेंद्र सेन, मनीष पोखरा, रविश  जायसवाल, आयुष टेलर, अनीता पालीवाल, सरिता देवी, सरोज देवी, तुषार, चिराग चित्तौड़ा, भावेश, बनवारी लाल और अशोक जैन सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

No comments