Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

फतहसागर की लहरों पर नाव में सुनी प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात'

उदयपुर, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात...


उदयपुर, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का श्रवण शहर के लगभग सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ किया। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम के पश्चात संगठनात्मक बैठकें भी आयोजित की गईं।

इसी क्रम में भाजपा शहर जिला उदयपुर ने एक अभिनव पहल करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल के वार्ड क्रमांक 4, शक्ति केंद्र संख्या 26 के तहत  फतहसागर झील की लहरों के बीच चलती नाव में 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। यह अनूठा आयोजन भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद तथा उदयपुर के पूर्व सांसद  अर्जुनलाल मीणा के मुख्य सानिध्य में संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन भाजपा शहर जिला उदयपुर की आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग की टीम द्वारा किया गया।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रभक्ति और सैनिकों के साहस का स्मरण कराया। उन्होंने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाले आईएनएस महेंद्रगिरी एवं आईएनएस नीलगिरि जैसे युद्धपोतों का उल्लेख किया। इसके साथ ही 'कैच द रेन' अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी, विज्ञान ओलंपियाड, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान, प्लास्टिक मुक्त भारत, आगामी गणेश उत्सव में मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग तथा वोकल फॉर लोकल के तहत कश्मीर के हैंडलूम, खादी, बिजनौर की हर्बल चाय सहित स्थानीय उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने 27 जुलाई को भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करने, गुरु पूर्णिमा के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक नागरिक से 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराणा, जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भेरूलाल मीणा, मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, शहर जिला मंत्री एवं सोशल मीडिया संभाग प्रभारी श्रीमती खुशबू मालवीय, पवन इनाणी, आईटी समन्वयक यशवंत मंडावरा, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल, सोशल मीडिया संयोजक अमित सोलंकी, आईटी विभाग संयोजक पुनीत सुखवाल, सह संयोजक सुनीत दवे, दीपक कुमावत, विकास कोठारी, गिरीष जोशी, भुवनेश्वर श्रीमाली, राहुल देवड़ा, नरेंद्र माली, यश पालीवाल, अदिति रंकावत, मोहित सालवी, विपिन मेहरा, राहुल पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments