Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भगवान जगन्नाथ स्वामी की निकलने वाली विशाल रथ यात्रा मार्ग को लेकर प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड पर

उदयपुर, 13 जुलाई। भगवान जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई को जगदीश मंदिर उदयपुर से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा के मार्ग का ...


उदयपुर, 13 जुलाई। भगवान जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई को जगदीश मंदिर उदयपुर से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा के मार्ग का अवलोकन करने के लिए जिला कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के पदाधिकारी के साथ पैदल चलकर रथ यात्रा मार्ग में आ रही बाधाओ को जानने एवं उन्हें दूर करने के लिए रूट मार्च किया गया। 

समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि ज्यों ज्यों  रथ यात्रा का दिन करीब आ रहा है वहीं जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आकर भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ यात्रा मार्ग को लेकर सजकता बरत रहा है। रथ यात्रा मार्ग में आ रही बाधाओ को जानकर उसे दूर करने के लिए कलेक्टर गौरव अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता  दूहन के नेतृत्व में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संयोजक दिनेश मकवाना एवं टीम के साथ जगदीश चौक घंटाघर, मोचीवाड़ा, संतोषी माता मंदिर, धान मंडी, झीणीरेत, राजस्थान महिला विद्यालय काला जी गोरा जी, रंग निवास भटियाणी चोहट्टा से जगदीश चौक तक के मार्ग का पैदल चलकर अवलोकन किया तथा रथ यात्रा मार्ग में सड़क, विद्युत तार, बैरियर, डिवाइडर, सफाई आदि से संबंधित जो भी समस्याएं नजर आई उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत प्रभाव से हल करने का आदेश दिया गया। 

जिला प्रशासन के द्वारा रथ यात्रा मार्ग के अवलोकन के समय नगर निगम उपायुक्त नरेश सोनी, एक्सईएन रितेश पाटीदार, जलदाय विभाग के एक्सईएन जयराम, आर एस ई.बी के एकशियन  सीमा पटेल रथ यात्रा मार्ग थाने के थानाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संयोजक  दिनेश मकवाना, लाला वैष्णव, भूपेंद्र सिंह भाटी, कुंदन चौहान, राजेंद्र सेन कैलाश सोनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। 

भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ यात्रा के उपलक्ष में जगदीश चौक प्रांगण में 14 जुलाई को सायकाल  7.30 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन शहर वासियों के लिए रथ  समिति के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली के नेतृत्व में समिति के सदस्यों के सहयोग से आयोजित की जा रही  है। 

No comments