उदयपुर, 11 जुलाई। झीणीरेत में आनंद वस्त्रालय एवं आनंद मैचिंग सलवार सूट का विधिवत शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन भाजपा आपदा राहत विभ...
उदयपुर, 11 जुलाई। झीणीरेत में आनंद वस्त्रालय एवं आनंद मैचिंग सलवार सूट का विधिवत शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन भाजपा आपदा राहत विभाग, राजस्थान के प्रदेश संयोजक एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने श्रीफल फोड़कर तथा लच्छा-मोली खोलकर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शांतिलाल अखावत रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी सुमतिलाल दुदावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश अखावत,पं.प्रशांत शास्त्री ,मनोहर भोरावत एवं दिनेश अखावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोपराइटर अनिल अखावत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतिष्ठान पर ग्रामीण परिवेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लहंगा, ज़रीदार साड़ियां, लुगड़ा, फैंसी सूटिंग-शर्टिंग, पॉपलिन कपड़ा, साड़ी फॉल सहित विभिन्न प्रकार के वस्त्र एवं मैचिंग सामग्री किफायती दामों पर उपलब्ध रहेगी। प्रोपराइटर निर्मल अखावत ने बताया कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण वस्त्र उचित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उद्घाटनकर्ता डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने दोनों प्रतिष्ठानों के शुभारंभ पर प्रोपराइटर निर्मल अखावत एवं अनिल अखावत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यवसाय की निरंतर प्रगति की कामना की।

No comments