उदयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक...
उदयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने एडवोकेट बंसीलाल गवारिया को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
एडवोकेट बंसीलाल गवारिया की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि गवारिया के नेतृत्व में प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।

No comments