Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर, 10 जुलाई। जिले में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बन...

उदयपुर, 10 जुलाई। जिले में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर जगदीश मन्दिर रथ यात्रा हेतु उपखण्ड अधिकारी गिर्वा, अवुला साईकृष्ण को जगदीश चैक से घण्टाघर और बडा बाजार, भूमि आवप्ति अधिकारी शैलेष खैरवा को मोचीवाडा, भडभुजा घाटी धानमंडी और तीज का चैक, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बडगांव मनसुख राम डामोर को मार्शल चैराहा, अस्थल मन्दिर, कालाजी गौराजी, रंगनिवास से भटयानी चोहटा तक, तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण अभिनव शर्मा को रथ यात्रा के आगे, तहसीलदार बडगांव हितेश त्रिवेदी को रथ यात्रा के मध्य एवं तहसीलदार गिर्वा श्यामसिंह चारण को रथ यात्रा के पीछे कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में हिरणमगरी, सेक्टर -7 के लिए उपायुक्त उदयपुर विकास प्राधिकरण रमेश चन्द्र बहेडिया को हिरणमगरी सेक्टर 7 स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा प्रारम्भ से समाप्ति तक एंव ईस्काॅन गंगु कुण्ड रथ यात्रा हेतु तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण रणजीत सिंह को ईस्काॅन गंगु कुण्ड रथ यात्रा प्रारंभ से समाप्ति तक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

No comments