उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री जी.आर. मूलचंदानी मंगलवार 14 जुलाई से दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर र...
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री जी.आर. मूलचंदानी मंगलवार 14 जुलाई से दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अुनसार श्री मूलचंदानी अपरान्ह 3ः30 बजे सड़क मार्ग द्वारा भीलवाड़ा से उदयपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिन बुधवार 15 जुलाई को श्री मूलचंदानी सेंट्रल जेल एवं बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण करेंगे। वे सांय 7 बजे जिले के रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। श्री मूलचंदानी अगले दिन गुरूवार 16 जुलाई को प्रातः भीलवाडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments