Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग, कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर. शहर एवं जिले में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा हत्या, चोरी, डकैती, लूट एवं चैन स्नैचिंग जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आज उदय...


उदयपुर. शहर एवं जिले में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा हत्या, चोरी, डकैती, लूट एवं चैन स्नैचिंग जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आज उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। 

ज्ञापन में कहा गया कि विगत कुछ समय से उदयपुर शहर एवं जिले में अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। आम नागरिक, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शहर में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग, लूट एवं चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कल ही शहर में चार अलग-अलग स्थानों पर चैन स्नैचिंग की घटनाएं हुईं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया है। लगातार बढ़ते अपराधों से पर्यटन नगरी उदयपुर की छवि भी प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि शहर एवं जिले में बढ़ते अपराधों पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए, हत्या, लूट, डकैती, चोरी एवं चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जाए। साथ ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास स्थापित करने की मांग भी की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि कानून-व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया, तो उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी आमजन के हित में लोकतांत्रिक एवं जनहितकारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री दिनेश कुमार दवे, देहात कांग्रेस नेता कौशल नागदा, शहर जिला एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बंसीलाल गवारिया, देहात कांग्रेस के कार्यालय सचिव महेंद्र डामोर तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणपत भादविया सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments