Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महाकाल कावड यात्रा व भव्य शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा रविवार को देबारी घाटा वाली माताजी मंदिर पर कावड यात्रा व एवं भव्य शोभा यात्रा के पोस्टर का...


उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा रविवार को देबारी घाटा वाली माताजी मंदिर पर कावड यात्रा व एवं भव्य शोभा यात्रा के पोस्टर का विमोचन मुख्य अतिथि कृष्णकान्त शर्मा, प्रेमशंकर उपाध्याय, राकेश जोशी, यशवंत पाण्डे, मोहनलालशाहु, भंवरलाल चोधरी, ओम नंदवाना थे। कार्यक्रम महाकाल कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 

इस अवसर पर कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा की तैयारी के लिये पूरे शहर में धार्मिक संगठनांे, सामाजिक संगठनों व आस पास के गांवों से महाकाल कावड यात्रा एवं शोभायात्रा में भाग लेने हेतु पीले चावल देकर यात्रा में आने की अपील की है। इस यात्रा के लिए शहर के समस्त देवालयों में कावड यात्रा के बैनर लगाये जा रहे है। इस अवसर पर श्री शर्मा ने बताया कि इस कावड यात्रा में दस हजार से ज्यादा शिवभक्त कावड यात्री महिला पुरूष के भाग लेने की उम्मीद है।

इस अवसर पर कावड यात्रा समिति के महिला संयोजक श्रीमती कुसुम शर्मा व श्रीमती अर्चना शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा 8 अगस्त, 2026, शुक्रवार को गंगाजी के चौथे पाये गंगोदभव कुण्ड, आयड से प्रातः 11.30 बजे निकाली जावेंगी जिसका मार्ग गंगोद्भव कुण्ड से आयड पुलिया, अशोक नगर रोड, माताजी मंदिर से शक्ति नगर, टाउनहॉल, सूरजपोल चौराहा, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बडा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, अम्बामाता मंदिरं, आयुर्वेद चौराहा से श्री महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

इस अवसर पर पोस्टर विमोचन के अवसर पर कावड यात्रा समिति के लक्ष्मीकान्त जोशी, योगेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, महेशपालीवाल,राजेन्द्र सनाढय सूर्य प्रकाश श्रीमाली श्री सुभाष नागदा, महेश नागदा, धरनी धर तिवारी महिलासह संयोजक श्रीमती मंजु त्रिपाठी, सहसंयोजक श्रीमति चित्रा मेनारिया श्रीमती चन्दा औदिच्य, श्रीमती मीरा शर्मा श्रीमती सविता शर्मा मनिषा मोड. मनिषा त्रिवेदी तुलसी नागदा हेमलता नागदा सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments