Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र भक्ति से सराबोर रही सनातन पाठशाला

उदयपुर 26 जुलाई। आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा संचालित साप्ताहिक सनातन पाठशाला में रविवार के सभी सत्र कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति ...


उदयपुर 26 जुलाई। आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा संचालित साप्ताहिक सनातन पाठशाला में रविवार के सभी सत्र कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर रहे। 

संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त अमर बलिदानियों को नमन और कृतज्ञता ज्ञापन के साथ आरंभ प्रथम सत्र में उर्वशी शर्मा ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र में शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ा राष्ट्र की रक्षा के लिए नवीन पीढ़ी को आत्म रक्षा का अभ्यास करवाया। योग शिक्षक जिग्नेश शर्मा ने सूर्य नमस्कार का मंत्रों सहित प्रशिक्षण दिया। नैतिक शिक्षा सत्र में प्रीति चौहान ने भारत के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर छत्रपति शिवाजी, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, नेता जी सुभाष चंद्र बोस,  चंद्रशेखर आजाद जैसे देशभक्तों के साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रेरक प्रसंग सुनाए। शिक्षाविद बेला सिसोदिया ने कारगिल विजय दिवस की गौरव गाथा सुनाते हुए राष्ट्रीय तिरंगे और राष्ट्र वंदन गीतों के सामूहिक अभ्यास से राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की। यज्ञ प्रशिक्षण सत्र में यज्ञ प्रशिक्षक भूपेन्द्र शर्मा द्वारा कारगिल युद्ध में प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी अमर बलिदानियों को विशेष वैदिक मंत्रों से श्रद्धांजलि दी गई। शांति पाठ, जय घोष और राष्ट्र के लिए तन, मन, धन से आहुति देने के संकल्प के साथ सनातन पाठशाला संपन्न हुई। 


No comments