उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश चावला का आज फतेहसागर पर रॉयल ग्रुप की ओर से फेसबुक पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स होने पर केक काटकर हार्दिक स्...
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश चावला का आज फतेहसागर पर रॉयल ग्रुप की ओर से फेसबुक पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स होने पर केक काटकर हार्दिक स्वागत किया गया।
75 वर्षीय हरीश चावला ने फिटनेस की दुनिया में मात्र 500 रील्स पर करोड़ों व्यूज के साथ फेसबुक पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स प्राप्त कर लिए हैं और लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। चावला ने स्टैंथ लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, रनिंग , साइकलिंग, योगा आदि में अब तक 127 मेडल प्राप्त कर लिए हैं और खेल जारी है
चावला रोजाना अपनी दो-तीन रील्स फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि में भेजते हैं जिसमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। कुल मिलाकर चावला के अब तक सोशल मीडिया में डेढ़ लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं।

No comments