Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पीएमसीएच के डॉ. आमिर शौकत को मिली इंटरवेन्शनल पल्मोनोलॉजी में प्रतिष्ठित फेलोशिप

उदयपुर,26 अगस्त। उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चेस्ट एवं टीबी रोग विभाग के पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर एवं स्लीप मेडिसिन विशेषज्ञ ...


उदयपुर,26 अगस्त। उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चेस्ट एवं टीबी रोग विभाग के पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर एवं स्लीप मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.आमिर शौकत ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मेट्रो सेंटर ऑफ रेस्पिरेटरी डिजीज(एमसीआरडी), नई दिल्ली द्वारा इंटरवेन्शनल पल्मोनोलॉजी में प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।

यह फेलोशिप नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल अंदाज़ में आयोजित पीएसीएस-  2026 सम्मेलन के दौरान प्रदान की गई। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के 1,000 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। डॉ. शौकत ने यह प्रशिक्षण प्रख्यात पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपक तलवार के मार्गदर्शन में पूरा किया है।
एमसीआरडी भारत में उन्नत श्वसन रोगों और इंटरवेन्शनल प्रक्रियाओं के लिए अग्रणी संस्थानों में से एक माना जाता है। इस फेलोशिप के दौरान डॉ. आमिर शौकत ने गंभीर अस्थमा, जटिल फेफड़ों की बीमारियों और आधुनिक डायग्नोस्टिक एवं थेराप्यूटिक पल्मोनरी तकनीकों में व्यापक विशेषज्ञता हासिल की है।
डॉ. आमिर शौकत की इस उपलब्धि पीएमसीएच मैनेजमेन्ट,चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। 
--

No comments