उदयपुर, 24 अगस्त। अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. रवि ठक्कर की सहमति से अखिल...
उदयपुर, 24 अगस्त। अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. रवि ठक्कर की सहमति से अखिल भारतीय औदीच्य महासभा महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय के निर्देशानुसार तथा सहस्र औदीच्य समाज उदयपुर की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा की अनुशंसा पर अखिल भारतीय औदीच्य महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती राधा त्रिवेदी ने उदयपुर समाज की सक्रिय सदस्य श्रीमती सुधा व्यास को अखिल भारतीय औदीच्य महासभा की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रीमती सरोज व्यास को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सहस्र औदीच्य समाज उदयपुर सहित समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी सक्रियता, कर्मठता एवं अनुभव से समाज को नई दिशा प्रदान करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
No comments