Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्री श्रीमाल सेठ अचलगच्छ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के चुनाव में सुरेश कुमार सेठ अध्यक्ष निर्वाचित

उदयपुर। श्री श्रीमाल सेठ अचलगढ़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के चुनाव परिणाम 2026 घोषित किए गए। श्रीसंघ के कुल 11 पदों के लिए हुए चुनाव ...

उदयपुर। श्री श्रीमाल सेठ अचलगढ़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के चुनाव परिणाम 2026 घोषित किए गए। श्रीसंघ के कुल 11 पदों के लिए हुए चुनाव में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। सभी पदों पर प्राप्त मतों के आधार पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार सेठ ने 158 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उन्हें 62.45 प्रतिशत मत प्राप्त हुए तथा उन्होंने 63 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर ललित सेठ बंशीलाल 157 मत प्राप्त कर 69 मतों के अंतर से विजयी रहे। मंत्री पद पर सुनील कुमार सेठ ने 146 मत प्राप्त कर 53 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सहमंत्री पद पर शैलेन्द्र सेठ ने सर्वाधिक 171 मत प्राप्त किए और 133 मतों के विशाल अंतर से विजय हासिल की। उन्हें 72.15 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जो सभी सात पदों में सर्वाधिक रहा। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार सेठ 142 मत प्राप्त कर 47 मतों के अंतर से विजयी हुए। मंदिर व्यवस्थापक पद पर लोकेश सेठ ने 141 मत प्राप्त कर 57 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं संगठन मंत्री पद पर श्री भेरूलाल सेठ ने 140 मत प्राप्त कर 64 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 4 व्यक्ति निर्वाचित हुए जो इस प्रकार है उत्तम सेठ 180, राकेश कुमार सेठ 179,नरेश कुमार सेठ 178,सुरेश कुमार सेठ को 168 मत प्राप्त कर विजय हुए।

चुनाव में प्रत्येक पद के लिए कुल 256 मतपत्र जारी किए गए। सातों पदों पर कुल 1,792 मतपत्रों में से 1,632 मत वैध तथा 160 मत अमान्य/निरस्त रहे। सभी पदों को मिलाकर औसत वैध मतदान 91.07 प्रतिशत रहा।

नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को समाजबंधुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाज, श्रीसंघ, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगी तथा सभी समाजबंधुओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।

No comments