Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नगर निगम चुनाव में विभिन्न समाजों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष राठौड़ से की उचित प्रतिनिधित्व की मांग

उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडलों ने उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ से मुलाका...


उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडलों ने उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ से मुलाकात कर टिकट वितरण में अपने-अपने समाज को उचित एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

इसी क्रम में मेवाड़ अंबेडकर पंचायत के अध्यक्ष पुष्कर चौहान के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ से मिला। प्रतिनिधिमंडल में करीब 110 समाजजन शामिल थे। समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस का प्रतिनिधित्व दिया जाए जो सदैव समाज के साथ खड़ा रहा हो तथा समाज को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता हो। प्रतिनिधिमंडल ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो से समाज के सदस्यों को कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी।

इसी प्रकार विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष दुर्गेश सुखवाल, महामंत्री हरीश शर्मा एवं नवीन दवे सहित प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर विप्र समाज के योग्य सदस्यों को टिकट वितरण में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

सोनी समाज के प्रतिनिधियों ने भी कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ से भेंट कर समाज की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखी। वहीं साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पिंटू नेनावां एवं डॉ. ओमप्रकाश के साथ मुलाकात कर समाज के सदस्यों को टिकट वितरण में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया।

इसी क्रम में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव में समाज के योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने सभी समाजों के प्रतिनिधिमंडलों की बात गंभीरता से सुनी और कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों एवं समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। टिकट वितरण में पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसेवा एवं जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अरुण टांक, महामंत्री दिनेश कुमार दवे, महामंत्री रिजवान खान, राजेंद्र शर्मा, इकबाल सिपाही मंडल अध्यक्ष शहजाद खान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments