Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में वार्डवार दावेदारों से आवेदन एवं कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श जारी

उदयपुर। उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर नियु...


उदयपुर। उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के वार्डों में बैठकें आयोजित कर पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संभावित प्रत्याशियों को लेकर राय एवं सुझाव भी लिए जा रहे हैं, ताकि पार्टी द्वारा ऐसे मजबूत एवं योग्य प्रत्याशी का चयन किया जा सके जो चुनाव में विजय प्राप्त कर सके।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि  इसी क्रम में ए ब्लॉक के नीमच माता मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 2, 3, 4 एवं 6 के दावेदारों की बैठक वार्ड संख्या 4, देवाली में आयोजित की गई। बैठक में सभी दावेदारों ने अपनी दावेदारी उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ एवं शहर प्रभारी राजपाल सिंह की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लॉक प्रभारी राजीव सुहालका, सह-प्रभारी मोहसिन खान, ए ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल, मंडल प्रभारी अली कौसर, सह-प्रभारी सुरेश सोलंकी एवं मंडल अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेश मालवीय के समक्ष प्रस्तुत की।

बैठक में दावेदारों के साथ वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार एवं सुझाव जिला अध्यक्ष तथा प्रभारियों के समक्ष रखे। कार्यकर्ताओं ने चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने और उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।

वहीं सुभाष चंद्र बोस मंडल द्वारा वार्ड संख्या 21 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक गार्डन होटल, गुलाब बाग में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी विनोद पानेरी, सह-प्रभारी गोपाल नागर, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष प्रेम प्रकाश माली, पूर्व पार्षद मोहम्मद अयूब, पूर्व पार्षद बतूल हबीब सहित वार्ड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव की तैयारियों एवं संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।

इसी प्रकार हकीम खां सूर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 7, 8, 9 एवं 10 में भी बैठक आयोजित कर पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लिए गए तथा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय एवं सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, संगठन महामंत्री धर्मेंद्र राजोरा, मंडल प्रभारी रिजवान खान, तीर्थ सिंह खेरलिया, वार्ड संख्या 8 के पूर्व पार्षद हिदायतुल्लाह एवं मंडल अध्यक्ष शहजाद खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशेष रूप से वार्ड संख्या 10 के कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखते हुए पार्टी प्रत्याशी को पूरी मजबूती के साथ विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्राप्त सुझावों एवं दावेदारों की जानकारी के आधार पर प्रभारी द्वारा रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत की जाएगी।

बी ब्लॉक के महाराणा प्रताप मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 59, 60, 66 एवं 68 के दावेदारों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें दावेदारों ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लॉक प्रभारी, मंडल प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी प्रत्याशी चयन को लेकर राय एवं सुझाव लिए गए।

इसी क्रम में महाराणा उदय सिंह मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 49, 50 एवं 51 में भी बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक प्रभारी खूबी लाल मेनारिया, सह-प्रभारी लवंग मुर्दिया, मंडल प्रभारी हरीश शर्मा, शंकर भाटिया एवं सह-प्रभारी अमित श्रीवास्तव ने दावेदारों से आवेदन प्राप्त किए तथा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से प्रत्याशी चयन को लेकर विचार-विमर्श किया।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं संगठनात्मक विचार-विमर्श के आधार पर की जा रही है। वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देते हुए ऐसे योग्य, सक्रिय एवं जनाधार वाले प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा, जो कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए नगर निगम चुनाव में पार्टी को विजय दिला सकें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य को लेकर पूरी ताकत से कार्य करेगा।

No comments