Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पर्यावरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर सरे कला विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित

उदयपुर। सद्भभाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार, 22 अगस्त को चीरवा के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरे कला में स्वर्गीय श्रीमती ...


उदयपुर। सद्भभाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार, 22 अगस्त को चीरवा के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरे कला में स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी कलिका की स्मृति में एवं श्री राजेश अग्रवाल के सहयोग से सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मोटिवेशन जैसे विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री दिनेश मेघवाल द्वारा अतिथियों एवं फाउंडेशन के सदस्यों के स्वागत के साथ हुआ। फाउंडेशन अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देते हुए जीवन में सकारात्मक सोच और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कविता एवं कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, अपनी जागरूकता बढ़ाने तथा जीवन में अनुशासन अपनाने का संदेश दिया।

ओम अग्रवाल ने पौष्टिक भोजन, नियमित शारीरिक व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेणु राठौर ने विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। वहीं रेखा अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी ज्ञान एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक पोस्टर भी तैयार किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने सद्भभाव सेवा फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यालय में इसी प्रकार के जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक श्री दिनेश सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सद्भभाव सेवा फाउंडेशन की ओर से श्री अशोक मेहता, अरुण बंसल एवं हर्ष जिंदल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यार्थियों में ज्ञान, जागरूकता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में सफल रहा।

No comments