Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

एकलिंगपुरा में कल निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा, तैयारियां पूर्ण

उदयपुर। समीपवर्ती एकलिंगपुरा क्षेत्र में तीसरे वर्ष आयोजित होने वाली विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। पूरे एकलिंगपुरा क्षे...

उदयपुर। समीपवर्ती एकलिंगपुरा क्षेत्र में तीसरे वर्ष आयोजित होने वाली विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। पूरे एकलिंगपुरा क्षेत्र को भगवा ध्वजों एवं भगवा सजावट से सजाया गया है। कावड़ यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा यात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं।

डॉ परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाली इस विशाल कावड़ यात्रा में मेवाड़ के प्रमुख संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा। इसमें मेवाड़ पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज, बड़ी सादड़ी, परम पूज्य ब्रह्मचारी श्री श्री गुरुजी गुलाबदास जी महाराज तथा श्री श्री 108 श्री महंत योगी रेवतीनाथ जी महाराज, खेड़ा मंडी आश्रम, कानपुर खेड़ा सहित मेवाड़ के प्रमुख संत उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।

कावड़ यात्रा को लेकर शनिवार को कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों तथा हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। इनमें सांसद मन्ना लाल रावत विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर, अतुल चंडालिया नाना लाल बया मेवाड़ क्षत्रिय महासभा पृथ्वी सिंह करणी सेना प्रवीण सिंह झाला बजरग सेना कमलेन्द्र सिंह पंवार विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया गया। आयोजन समिति के अनुसार विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों की भी यात्रा में उपस्थिति रहेगी।

यात्रा को लेकर कार्यालय एवं क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मातृशक्ति द्वारा घर-घर एवं स्थान-स्थान पर आमंत्रण दिया जा रहा है। भजन मंडलियों के माध्यम से धार्मिक वातावरण बनाया जा रहा है। इस बार कावड़ यात्रियों के लिए भगवा टी-शर्ट एवं काला पैंट ड्रेस कोड रखा गया है। आयोजन के लिए लगभग 501 कावड़ तैयार की गई हैं।

लगभग चार किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा जोड़ियाजी बावजी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर ललितेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। एकलिंगपुरा गांव में कावड़ यात्रा के प्रवेश के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमलेश शर्मा तथा शर्मा परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

यात्रा को लेकर प्रशासन को भी पूर्व में सूचना दी जा चुकी है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को देखते हुए सवीना थाना अधिकारी दलवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। पूरे यात्रा मार्ग में स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं ग्रामवासियों द्वारा कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा, जलपान एवं विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में भगवा ड्रेस कोड में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया है।

No comments