उदयपुर। अग्रवाल समाज के सभी पंचायत के अध्यक्ष महामंत्री एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में संपन्न हुई। बैठक में य...
उदयपुर। अग्रवाल समाज के सभी पंचायत के अध्यक्ष महामंत्री एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों को अग्रवाल समाज को निगम के चुनाव में समाज के प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाए। इस संबंध में अग्रवाल समाज उदयपुर का एक प्रतिनिधि मंडल पटेल सर्कल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पांचों समाज के अध्यक्षों एवं प्रमुख सदस्यों के सानिध्य में शहर विधायक ताराचंद जैन एवं भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ से भेंट कर समाज का ज्ञापन सौंप निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अग्रवाल समाज को कम से कम पांच जनों को विभिन्न वार्डाे में अवसर प्रदान किया जाय।
शहर विधायक ताराचंद जैन एवं जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज से संजय सिंघल संजय मारवाड़ी अशोक जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल, शिव प्रकाश अग्रवाल, दीपक बंसल, दिनेश बंसल, चंचल कुमार अग्रवाल, हेमन्त अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, बालमुकुंद पित्ती, राजकुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, रवी अग्रवाल, नीतू गुप्ता, गजेंद्र अग्रवाल सुनीता अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल सहित समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

No comments