-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाना पहली प्राथमिकता उदयपुर, 24 अगस्त। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री खजान सिंह ने सोमवार को उदयपुर संभागी...
-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाना पहली प्राथमिकता
उदयपुर, 24 अगस्त। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री खजान सिंह ने सोमवार को उदयपुर संभागीय आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2013 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री सिंह ने सोमवार दोपहर पूर्व कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाना पहली प्राथमिकता है। वहीं, संभाग के सभी जिलों में त्रिस्तरीय जनसुनवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा। उदयपुर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी.आर.देवासी सहित अन्य अधिकारियों ने संभागीय आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की।
.jpeg)
No comments