उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास की रविवार को आयोजित ऑफिशियल चेयरमैन विजिट (OCV) में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ्य को ले...
उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास की रविवार को आयोजित ऑफिशियल चेयरमैन विजिट (OCV) में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण सेवा कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। तीसरी बार बनी क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव ने क्लब की गतिविधियों का अवलोकन कर सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के लिए प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य “कथक जुगलबंदी” से हुई। यह मनमोहक प्रस्तुति धारा बयावत एवं अर्पिता शर्मा ने दी, जिसका समन्वय शिखा बहल ने किया।
नयना जैन ने बताया कार्यक्रम के प्रथम चरण में एग्जीक्यूटिव मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें एग्जीक्यूटिव सदस्यों की फाइलों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया । इसके पश्चात दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया।
क्लब अध्यक्ष नयना जैन के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई, ताकि वह अपना सिलाई केंद्र शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके। वहीं दो बालिकाओं को शिक्षा हेतु नगद आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर क्लब में तीन ऑनरेरी सदस्यों को शामिल किया गया, जबकि चार नई सदस्यों का पिन पहनाकर विधिवत इंस्टॉलेशन किया गया। क्लब सचिव समीक्षा खंडेलवाल ने क्लब की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह ने कैंसर मरीजों के लिए हेयर डोनेशन को प्रोत्साहित करते हुए बालिकाओं में आयरन की कमी दूर करने के लिए गुड़-चना वितरण जैसे सेवा कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने एवं परिवार के सदस्यों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सेवा कार्य कर यादगार बनाने का आह्वान किया।
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव ने बालिकाओं की फिटनेस, स्वास्थ्य एवं जागरूकता को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने क्लब को बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया।
क्लब की फाउंडर रेखा भानावत ने क्लब की स्थापना से लेकर अब तक अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से क्लब को निरंतर मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है। उनकी सेवा भावना क्लब की सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
क्लब एडिटर जयश्री जैन द्वारा सभी अतिथियों से क्लब के बुलेटिन “दिवास मैत्री दर्पण” का विमोचन करवाया गया। इसमें क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों एवं गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की गई। आई एस ओ आशा नवेदिया एवं कोषाध्यक्ष अंजना डुग्गड़ सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि नलवाया ने किया। उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली ने वोट ऑफ थैंक्स दिया।

No comments