उदयपुर, 25 अगस्त। उदयपुर प्रधान डाकघर में अब प्रत्येक रविवार को भी प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नागरिक इस अ...
उदयपुर, 25 अगस्त। उदयपुर प्रधान डाकघर में अब प्रत्येक रविवार को भी प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नागरिक इस अवधि में आधार से संबंधित आवश्यक कार्य करवा सकेंगे। प्रवर अधीक्षक ने बतया कि रविवार को आधार सेवा उपलब्ध होने से नौकरीपेशा, व्यवसायी तथा कार्यदिवसों में समय के अभाव के कारण आधार संबंधी कार्य नहीं करवा पाने वाले नागरिकों को सुविधा मिलेगी। नागरिक निर्धारित समयावधि में प्रधान डाकघर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आधार संबंधी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा।
No comments