Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

दशनाम गोस्वामी समाज का राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को

-वरिष्ठजन सम्मान एवं प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान भी होगा -बैनर विमोचन का कार्यक्रम संपन्न उदयपुर, 11 नवम्बर। दशनाम गोस्वामी समाज उदयपुर न...


-वरिष्ठजन सम्मान एवं प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान भी होगा
-बैनर विमोचन का कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर, 11 नवम्बर। दशनाम गोस्वामी समाज उदयपुर नगर मंडल द्वारा 25 दिसंबर 2024 को व्यास सभागार आलोक संस्थान हिरण मंगरी सेक्टर 11 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन, वरिष्ठ जन सम्मान समारोह कार्यक्रम का बैनर विमोचन समारोह डॉ प्रदीप कुमावत निदेशक आलोक संस्थान, दयाराम जी महाराज, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय गिरि गोस्वामी, एवं गोस्वामी समाज उदयपुर मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र पुरी गोस्वामी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष हरीश पुरी, राजेश भारती, महेंद्र पुरी गोस्वामी, त्रिलोक पुरी गोस्वामी एवं वरिष्ठ समाज जन तथा युवक युवतिया, महिला शक्ति उपस्थित रही। तरुण पुरी गोस्वामी सचिव ने कार्यक्रम की कार्य योजना एवं अब तक की प्रगति से समाजजन एवं अतिथियों को अवगत कराया।

डॉ प्रदीप कुमावत ने दशनाम गोस्वामी समाज एवं शंकराचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि अवधेशानंद जी महाराज सूरज कुंड धाम, गुलाब चंद कटारिया राज्यपाल पंजाब, प्रताप पुरी विधायक पोकरण, रविन्द्र पुरी गोस्वामी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, दीन दयाल गिरि मैनेजिंग डायरेक्टर एवरेस्ट हिल्स रिसोर्ट कुंभलगढ,़ अनंत राम जी महाराज, बड़ी सादड़ी, दयाराम जी महाराज बड़ा रामद्वारा समारोह के अतिथि होंगे। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर कार्यक्रम की एक स्मारिका का प्रकाशन एवं विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा जिसमें उदयपुर नगर मंडल के मठ मंदिरों गोस्वामी जन के द्वारा संचालित का विवरण एवं समाज के प्रतिभाशाली महिला पुरुष एवं युवक युवतियों का विवरण प्रकाशित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम का संचालन ललित पुरी गोस्वामी प्रधानाचार्य आलोक राजसमंद ने किया


No comments