Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शिव शंकर गौशाला में योग साधकों का हुआ सम्मान

-सभी योग साधक 60 वर्ष से अधिक आयु के  उदयपुर। शिव शंकर गौशाला में सुखाडिया योग केंद्र के मॉर्निंग युवा क्लब के योग साधकों का सम्मान किया गया...


-सभी योग साधक 60 वर्ष से अधिक आयु के 

उदयपुर। शिव शंकर गौशाला में सुखाडिया योग केंद्र के मॉर्निंग युवा क्लब के योग साधकों का सम्मान किया गया। 

मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि सुखाड़िया विश्वविद्यालय के योग केन्द्र में विगत 3 वर्षों से अधिक समय से निरंतर कर रहे योग साधकों का अभिनंदन डॉ जिनेन्द्र शास्त्री, डीवाईएसपी योगाचार्य रतन सिंह राजपुरोहित, अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक सुरेश पालीवाल, गौशाला सचिव शालिनी राजावत ने उपरणा ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह व गीता पुस्तिका भेंटकर किया। कार्यक्रम अध्यक्ष योग साधक भंवरलाल चौधरी ने कहा कि इस योग केंद्र में अधिकांश योग साधक 60 से अधिक की आयु के होते हुए भी नियमत रूप से प्रतिदिन सुबह योग के द्वारा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य प्राप्त कर परिवार और समाज की सेवा में सक्रिय रहते हैं।  मुख्य अतिथि सुरेश पालीवाल ने कहा कि योग हमारे जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ और परिपुष्ट हो, मन  शांत और प्रसन्न रह सके। विशिष्ट अतिथि योगाचार्य रतन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सनातन धर्म की पहचान गौ माता के सानिध्य में यदि योग किया जाए तो उससे सकारात्मक ऊर्जा का स्तर और बढ़ जाता है। शिव शंकर गौशाला की सचिव शालिनी राजावत ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया। 

No comments