उदयपुर। भाजपा आपदा राहत विभाग एवं भाजपा झामेश्वर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर नमित मेहता को गिर्वा तहसील के बाढ़ प्रभावित किसानों को...
उदयपुर। भाजपा आपदा राहत विभाग एवं भाजपा झामेश्वर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर नमित मेहता को गिर्वा तहसील के बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा की माँग की रिपोर्ट प्रस्तुत की
भाजपा झामेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि भाजपा शहर ज़िलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड,भाजपा आपदा राहत विभाग प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री व जिला महामंत्री पारस सिंघवी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से 45 मिनट की वार्ता कर 2006 के बाद पहली बार गिर्वा क्षेत्र के लगभग 10 गाँवों में अतिवृष्टि के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है।
कानपुर, मटून, कानपुर खेड़ा, भोइयों की पचौली, खड़बड़िया, टीला खेड़ा, कमलोद, पनवाड़ी एवं लकड़वाल सहित कई गाँव जलमग्न हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से लगभग 5 हजार बीघा कृषि भूमि प्रभावित हुई है तथा 2,000 से अधिक किसान परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
बाढ़ के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं, मवेशियों के लिए चारे (सूखले) की भारी कमी हो गई है तथा कई किसान परिवार भोजन के अभाव से जूझ रहे हैं।
खेतों में लगभग 4-5 फीट तक पानी भरे होने के कारण लगभग 2,000 किसान परिवारों की बोई गई फसलें, मक्का, ज्वार, गन्ना, सब्जियां एवं मवेशियों का चारा पूर्णतः नष्ट हो चुके हैं।
किसानों के घरों में पानी भर जाने से मवेशियों के लिए रखा चारा, सुखला, गेहूँ, चावल, घरेलू सामान, बिस्तर एवं लकड़ी के पलंग आदि भी पूरी तरह खराब हो गए हैं।
प्रभावित किसानों की फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवाई जाए।
पात्र किसान परिवारों को तत्काल मुआवज़ा राशि उपलब्ध करवाई जाए।
मवेशियों हेतु सूखले (सूखा चारा) की व्यवस्था शीघ्र की जाए।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ,पंकज बोराणा, जिला परिषद सदस्य शंकर लाल पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह देवड़ा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरा लाल डांगी, उपाध्यक्ष - नारायण लाल जी डांगी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नजर सिंह दिवडा, मदन सेन मडल उपाध्यक्ष कैार मेनारीया पूर्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चंडाणा मटून उपसरपंच गणेश डांगी, गेहरी लाल डागी - देवेन्द्र शर्मा, मोहन डोगी मगन पोखरना मण्डल उपाध्यक्ष लोगर सिंह जी चुण्डावत भुरीलाल जी गायरी, कन्हैया लाल ची डांगी, निर्भय सिंह जी, हिम्मत जी जोशी, सुखलाल जी डांगी आदि मौजूद थे।

No comments