हाईवे से लगते दो दर्जन से भी अधिक गांवो के लगभग 30 हजार से भी अधिक लोग प्रभावित रानी जी की बावड़ी पारा खेत पर सर्विसलेन रोड को लेकर क्षेत्रीय...
हाईवे से लगते दो दर्जन से भी अधिक गांवो के लगभग 30 हजार से भी अधिक लोग प्रभावित
रानी जी की बावड़ी पारा खेत पर सर्विसलेन रोड को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन की शुरुआत की
उदयपुर। उदयपुर के देबारी से काया हाईवे बाईपास पर रानी जी की बावड़ी पारा खेत मेंन रोड उमरडा पर हाईवे अथॉरिटी के द्वारा सर्विसलेन रोड नहीं देने पर क्षेत्रीय हाईवे से लगते लगभग दो दर्जन से भी अधिक गांव कलड वास, एकलिंगपुरा, मनवा खेड़ा,कानपुर खेड़ा,खरबडिया, उमरडा,जापा, डेडक्या, आंबुआ, खारवा चांसदा, जगत गिंगला वली लालपुरा क्षामर कोटडा,समेता, लकड़वास,सहित दो दर्जन से भी अधिक गांवो के किसानों व निवासियों को सर्विस रोड नहीं होने से काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
इसी के चलते क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सर्विस रोड की मांग को लेकर के रानी जी की बावड़ी पाराखेत जहां पर सर्विस रोड निकालना है वहां पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर आंदोलन की शुरुआत कर दी है, मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु पटेल ने बताया कि नेशनल हाईवे निकाला गया था तब अधिकारियों ने व तत्कालीन प्रशासन के जिला कलेक्टर तक ने कहा था कि यहां परसर्विसलेन रोड निकलेगा, लेकिन हाईवे रोड शुरुआत हुई ही एक अरसा बीत चुका है लेकिन अभी तक सर्विस रोड नहीं दिया है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण काफी परेशान है। आज विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। आंदोलन की अगली कड़ी में जिला कलेक्टर सहित नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों का घेराव करना धरना प्रदर्शन ज्ञापन देना सम्मिलित रहेगा जिसमें क्षेत्र के सभी किसान व ग्रामीण भाग लेंगे। कई बार पूर्व में ज्ञापन व धरना प्रदर्शन किया जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, अब वृहद् स्तर पर आंदोलन को छेड़ा जा रहा है, प्रशासन व हाइवे अथारिटी से आरपार की लड़ाई होगी, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा, वहीं कानपुर के पूर्व उप सरपंच मदनलाल डांगी ने बताया कि नई सर्विस रोड बनने से तीन से चार किलोमीटर का व्यर्थ का चक्कर घटेगा वहीं प्रताप नगर चौराहे पर यातायात काम हो जाएगा जिससे प्रताप नगर चौराहे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकेगा, चित्तौड़ भीलवाड़ा, बड़ी सादड़ी आदि से आने वाले हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र लोगों को प्रताप नगर के जाम से छुटकारा मिलेगा और व्यर्थ का चक्कर भी घटेगा। क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से भी अधिक गांव के 30 हजार से भी अधिक लोगों को सर्विस रोड नहीं होने की वजह से आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बनाते समय हाईवे के दोनों छोर पर किसानों को आने जाने के लिए कोई रास्ते नहीं बनाए गए, जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। काफी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को कई बार प्रशासन व हाईवे अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया लेकिन हाईवे के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की जिसके चलते मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के बैनर तले अब इस क्षेत्र के सभी किसान ग्रामीण आंदोलन व्रद रूप से करेंगे क्षेत्रीय सभी जनप्रतिनिधि पंच पटेल,मैं मिलकर के आज विधिवत रूप से आंदोलन का शुभ मुहूर्त कर दिया है,आने वाले दिनों में जिला कलेक्ट्री धरना प्रदर्शन करना ज्ञापन देना एवं हाईवे अथॉरिटी का घेराव करना सम्मिलित रहेगा,आंदोलन के शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कानपुर के पूर्व उपसरपंच मदनलाल डांगी, संघर्ष समिति के सहसंयोजक प्रेम चंद पटेल, ग्राम पंचायत मनवाखेडा उपसरपंच शंभू लाल डांगी,कलड वास के सोहनलाल गमेती बाबूलाल गमेती उमरडा के पूर्व सरपंच भेरूलाल मीणा, परा खेत के समाजसेवी चुन्नीलाल खटीक, ताराचंद पटेल, रूपलाल पटेल, योगेंद्र सिंह भाटी, खरबड़िया के तोली राम डांगी कानपुर खेड़ा के लक्ष्मण डांगी, गणेश लाल डांगी, कलड वास के नाना लाल डांगी, रामलाल डांगी, शंकर लाल पटेल, राकेश पटेल खेड़ा कानपुर के देवीलाल पटेल, शोभा लाल गर्ग आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते आज ग्रामीण व किसान परेशानियों का सामना कर रहे हैं
प्रशासन व हाइवे अथारिटी के अधिकारियों ने तुरंत समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिला कलेक्टर व हाईवे कार्यालय के बाहर व्यापक रूप से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे।

No comments