Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब एवं मोर्निग योगा क्लब की मासिक गोष्ठि एवं सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर । लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब व मोर्निग योगा क्लब का सामुहिक सम्मान समारोह स्थानीय श्री बोहरा गणेश जी चौराहा  स्थित श्री गणपति वाटिका ...


उदयपुर । लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब व मोर्निग योगा क्लब का सामुहिक सम्मान समारोह स्थानीय श्री बोहरा गणेश जी चौराहा  स्थित श्री गणपति वाटिका में आयोजित हुआ । 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगदीशराज श्रीमाली, विशिष्ठ अतिथि दिनेश श्रीमाली, डाॅ. दीपेन्द्रसिंह चौहान, मीना बाबेल, सुभाष सुराणा एवं मधुसुदन पालीवाल, कृष्णकांत शर्मा, सुधीर पोद्दार थे एवं अध्यक्षता लक्ष्मीकान्त जोशी ने की।  इस अवसर पर श्री लक्ष्मीकान्त जोशी ने उपस्थित सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए सभी वरिष्ठजनों को सर्दी में विशेष सावधानी रखने एवं स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रखने का सुझाव दिया ।इस अवसर पर माह नवम्बर में जन्म दिवस वाले सदस्यों का पुष्पवर्षा एवं गायत्री मंत्र के साथ शुभकामनायें दी तथा इस माह में वैवाहिक वर्षगांठ वाले दम्पत्ति श्री हरिश शर्मा, हिम्मतलाल नागदा, सुभाष नांगला, हरिनारायण सुखवाल, आर.पी. सनाढ्य आदि का माल्र्यापण कर उपरना ओढाकर सम्मान किया गया।  इस अवसर पर महेश शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सनाढ्य, श्रीमती कुसुम शर्मा श्रीमती मंजु त्रिपाठी, श्रीमती चंदा औदिच्य, श्रीमती सविता शर्मा इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर समारोह का संचालन क्लब के संरक्षक के.के.शर्मा ने किया वं क्लब के सांस्कृतिक मंत्री हरिश शर्मा ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद की रस्म क्लब के महामंत्री दिनेश सुखवाल द्वारा की गई ।

No comments