उदयपुर, 14 नवंबर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर राजस्थान प्...
उदयपुर, 14 नवंबर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी शर्मा ने कहा कि “पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। आज देश जिन संस्थाओं, परियोजनाओं और वैज्ञानिक ढांचे पर खड़ा है, उसकी नींव नेहरू जी ने ही रखी। उन्होंने शिक्षा, उद्योग, विज्ञान, लोकतंत्र और सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करने का जो कार्य किया, वह आज भी देश की सबसे बड़ी पूंजी है।”
शर्मा ने कहा कि नेहरू जी की दूरदृष्टि का परिणाम है कि आज भारत में iit, iim जैसे विश्व-स्तरीय संस्थान अस्तित्व में हैं। नेहरू जी का मानना था कि राष्ट्र निर्माण का आधार वैज्ञानिक सोच और उच्चस्तरीय शिक्षा है; इसी सोच ने भारत को तकनीकी और प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने आगे कहा कि देश की प्रगति को गति देने के लिए नेहरू जी ने भाखड़ा-नंगल बांध, हीराकुंड बांध, दामोदर घाटी परियोजना जैसी कई विशाल सिंचाई व ऊर्जा परियोजनाओं की शुरुआत की। ये परियोजनाएँ केवल बांध नहीं थीं, बल्कि नेहरू जी के शब्दों में “आधुनिक भारत के मंदिर” थीं, जो आज भी करोड़ों किसानों को पानी और उद्योगों को ऊर्जा प्रदान कर रही हैं।
शर्मा ने कहा कि नेहरू जी ने सार्वजनिक क्षेत्र, वैज्ञानिक संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों, इसरो की नींव, परमाणु विज्ञान के विकास, विश्वविद्यालयों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को जिस मजबूती से स्थापित किया, उसी कारण आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नेहरू जी के विचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, धर्मनिरपेक्षता, समानता, शिक्षा का प्रसार और राष्ट्रहित सर्वाेपरिकृको जन-जन तक पहुंचाएँ और उनके सपनों के भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
संगोष्ठी में योकल कांतिवाल, कृपा शंकर मिश्रा, संजय मंदवानी, नरेश साहू, पारसमल नागौरी, गोविंद सिंह सक्सेना, नितेश सरार्फ, राजेश साहू, शंभु सिंह, गोपाल अग्रवाल, कालू लाल जैन, मयंक मुंदड़ा, जमना गिरी, कपिल वसीटा, सुरेश डांगी, नारायण शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कर पंडित नेहरू के योगदान को याद किया।
No comments