उदयपुर, 14 नवम्बर। बाल दिवस के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र–छात्राओं ने दिव्यांग बच्चों के सा...
उदयपुर, 14 नवम्बर। बाल दिवस के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र–छात्राओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताकर उनका मन प्रसन्न किया और इस दिन को विशेष रूप से यादगार बनाया। एकेडमी के शिक्षकों ने बच्चों में आनंद, संवेदना और सकारात्मकता जगाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
बाल दिवस समारोह में बच्चों ने गीत, कविताएँ, सुविचार, और अंताक्षरी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद छात्र–छात्राएं रंग-बिरंगे मुखौटे पहनकर संस्थान में ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे दिव्यांग बच्चों के वार्ड में पहुँचे। वहाँ उन्होंने नृत्य, हास्य-अभिनय और छोटी-छोटी गतिविधियों से बच्चों को खूब हंसाया और उत्साह का वातावरण बनाया।
बच्चों ने दिव्यांग साथियों को चॉकलेट और मिठाइयां भी वितरित कीं। यह दृश्य संवेदना, सहानुभूति और मानवीय मूल्यों की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत करता दिखा। इस दौरान प्राचार्य अर्चना गोवलकर, जितेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल आचार्य मौजूद रहे।

No comments