राष्ट्र सेविका समिति उदयपुर और दृश्य कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में मणिकर्णिका जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता उदयपुर, 21 नवम्बर। राष्ट्र ...
राष्ट्र सेविका समिति उदयपुर और दृश्य कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में मणिकर्णिका जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिताउदयपुर, 21 नवम्बर। राष्ट्र सेविका समिति उदयपुर और दृश्य कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में मणिकर्णिका जयंती (महारानी लक्ष्मीबाई) के अवसर पर दृश्य कला विभाग में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, मीरा कन्या महाविद्यालय और बीएन महाविद्यालय की छात्राओं की भागीदारी रही। प्रतियोगिता में लगभग 70 छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के विभिन्न प्रसंगों पर चित्र बनाकर अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि आर्ट्स कॉलेज के अधिष्ठाता प्रोफेसर मदन सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पीढ़ी भारत का भविष्य है, ये देश के गौरव से प्रेरणा लें और विचारशील होकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री गांधी ने कहा कि आजाद रहो विचारों से, बंधे रहो संस्कारों से। मुख्य वक्ता संवर्धनी सेवा न्यास की अध्यक्षा रजनी डांगी ने युवा शक्ति से आह्वान किया कि हमें इनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बनाने के प्रयास करने चाहिए।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंजली सुथार, द्वितीय पुरस्कार रेशमा सुथार, तृतीय पुरस्कार रिया छापरावल को मिला। सांत्वना पुरस्कार कोइना दवे, तमन्ना नकवाल, खुशी माली, अहिंसा जैन को दिया गया।

No comments