Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

खरीदारी का भरोसा बना खुशियों का इनाम, मालदास स्ट्रीट ने बढ़ाया ग्राहकों का मान

उदयपुर। मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित भव्य दीपावली बम्पर ड्रा का प्रथम पुरस्कार प्रतापगढ़ निवासी सुनील जैन को मिला। सुन...


उदयपुर। मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित भव्य दीपावली बम्पर ड्रा का प्रथम पुरस्कार प्रतापगढ़ निवासी सुनील जैन को मिला। सुनील जैन के खुला जैन ने बताया कि उन्होंने मालदास स्ट्रीट से लगभग 12,000 से 13,000 रुपये की खरीदारी की थी, जिसके एवज में उन्हें इनामी कूपन मिले।

कूपनों की इस श्रृंखला में आयोजित ड्रॉ में सुनील जैन का लक्की ड्रा कूपन प्रथम पुरस्कार के रूप टी वी एस की इलेक्ट्रिक स्कूटी खुला।जिसको आज गणमान्य व्यक्तियों के मध्य इलेक्ट्रिक स्कूटी की चाबी सौंपी गई। सुनील जैन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था एवं सभी व्यापारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। संस्था द्वारा ग्राहकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के पदाधिकारियों राकेश जैन प्रचार प्रसार मंत्री चौंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन, मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था अध्यक्ष लोकेश कोठारी, उपाध्यक्ष सौरभ जैन, महामंत्री अर्पण जैन, कोषाध्यक्ष पवनेश चौधरी, सहमंत्री लोकेश चौधरी, सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र खाब्या, मीडिया प्रभारी अनिल चावला, संगठन मंत्री उमेश जांगिड़ का विशेष योगदान रहा। साथ ही चेम्बर ऑफ कॉमर्स से राकेश जी जैन की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। संस्था ने बताया कि दीपावली बम्पर ड्रा का उद्देश्य ग्राहकों को प्रोत्साहन देना एवं व्यापारी-ग्राहक संबंधों को और मजबूत बनाना है। मालदास स्ट्रीट के व्यापारियों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।


No comments