Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सुरों की मंडली महिला विंग की ओर से 90’s गीतों पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम होगा 23 नवम्बर को अशोका पैलेस में

उदयपुर। सुरों की मंडली – महिला विंग द्वारा 90’s के जोश भरे गीतों से सजी एक विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन 23 नवंबर 2025 को मधुश्री, अशोका पैल...

उदयपुर। सुरों की मंडली – महिला विंग द्वारा 90’s के जोश भरे गीतों से सजी एक विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन 23 नवंबर 2025 को मधुश्री, अशोका पैलेस, शोभागपुरा, उदयपुर में किया जा रहा है। शाम 4 से 7 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में सुरों की मंडली की प्रतिभाशाली सुर-साधिकाएँ अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सुनहरे दशक की यादों को ताज़ा करेंगी।संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाली सुर-साधिकाओं में हर्षा शर्मा, दिव्या सारस्वत, चेतना जैन, गीता सिंह राठौड़, रिंकी जी, ज्योति मोदियानी, मधु केवल्या, अमृता बोकड़िया, वीणू वैष्णव, वृंदा शर्मा, विश्वा पंड्या, मधु शर्मा, सीमा मेहता, नीलम कौशल, प्रीति माथुर, पुष्पा शर्मा, रोशनी टेलर, भगवती मेनारिया और निशा राठौड़ शामिल हैं, जो अपने सुरों से संध्या को सजाएँगी।इस आयोजन में शहर की प्रतिष्ठित संस्थाओं और महिला संगठनों से जुड़ी कई सम्मानित महिलाएँ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। इनमें शकुंतला जी पोरवाल (सूर्यांश संस्था), संगीता भानावत (नवाचार महिला प्रकोष्ठ), कंचन सोनी (वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ), पुष्पा लोढ़ा (स्वरलहरी), स्मिता जी (प्रवासी अग्रवाल समाज), साधना तलसरा (मोनालिसा कैमरा क्लब), माया कुम्भाट (उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज), सीमा पारीक (लघु उद्योग भारती), आर्चना चावला (नवीन फाउंडेशन), सोनल सिंघवी (अर्हम अकैडमी), चांदनी लालवानी (झूलेलाल नारी संघ), दीपमाला जी (कलाल रॉयल वूमन सोसायटी), ज्योत्सना जैन (सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल), कंचन रंगवानी (एनसीपीसी एल न्यू दिल्ली), सुनीता सिंहवी (मैंगो धमाका इवेंट प्लानर), जया पहलवानी (पूज्य सिंधी साहित्य पंचायत), अनिता भानावत (आरएमवी पूर्व छात्र परिषद) और गुंजन शर्मा (उमानिता फाउंडेशन) प्रमुख रूप से शामिल होंगी।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि सुरों की मंडली का उद्देश्य संगीत से जुड़ी महिलाओं को एक मुक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और अपने शौक को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि महिला विंग हर महीने ऐसे संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन करती है ताकि महिलाओं को अपनी कला अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता रहे।
कार्यक्रम संयोजक मधु केवल्या और चेतना जैन ने बताया कि यह आयोजन 90’s के लोकप्रिय गीतों की महक फैलाते हुए महिला प्रतिभा, आत्मविश्वास और एकता को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों से आग्रह किया कि वे इस संगीतमय शाम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाएँ और इस यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लें।

No comments