उदयपुर, 21 नवंबर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय द्वारा मन की बात कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु संगठनात्मक विस्तार के क्रम में भाजपा श...
उदयपुर, 21 नवंबर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय द्वारा मन की बात कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु संगठनात्मक विस्तार के क्रम में भाजपा शहर जिलाअध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ की सहमति एवं जिला संयोजक रामगोपाल वार्ष्णेय की अनुशंसा पर विधानसभा स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं।
उदयपुर शहर विधानसभा हेतु विधानसभा संयोजक गोपाल जोशी (कुलदीप) सहसंयोजक महेश भावसार उदयपुर ग्रामीण विधानसभा हेतु विधानसभा संयोजक भरत पुरबिया सहसंयोजक दिनेश धाभाई को नियुक्त किया गया है। जिला संयोजक रामगोपाल वार्ष्णेय ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिमाह अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के व्यापक प्रसार एवं जनभागीदारी में नई ऊर्जा का संचार होगा। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, इतिहास, परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायी विचारों का माध्यम है।
No comments