उदयपुर 31 जनवरी। निदेशालय पशुपालन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पूरे राज्य में पशु कल्याण माह आयोजित मन...
उदयपुर 31 जनवरी। निदेशालय पशुपालन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पूरे राज्य में पशु कल्याण माह आयोजित मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के पशुपालन डिप्लोमा विद्यार्थियों ने पशुओं के रख-रखाव, टीकाकरण, पशुओं के प्रति दया, प्रेम, करूणा एवं पशुपालकों से सम्बन्धित स्लोगन लिखकर अपनी मन की भावनाओं को स्लोगन के रूप में प्रदर्शित किया। संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेन्द्र कुमार छंगाणी ने नारे, स्लोगन का महत्व बताते हुए कहा कि स्लोगन प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम हैं अच्छे स्लोगन मानव के दिल को छू जाते हैं और इससे आसानी से प्रेरित होते हैं। डॉ. ओमप्रकाश साहू ने बताया कि स्लोगन के माध्यम से लोगों के मन में गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे लोग जीवनपर्यन्त याद रखकर पशुओं के कल्यार्थ कार्य करते है। डॉ. पदमा मील ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थी भूपेन्द्र सिंह, राहिल पटेल, किशनलाल बैरवा, विजय खटीक के स्लोगन सराहनीय रहे। इस मौके पर श्री हिम्मत सिंह डुलावत, श्री विजय गरासिया एवं पशुपालन डिप्लोमा के विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।
No comments